मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा इंडिया गठबंधन
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संसद से चुनाव आयोग तक मार्च, जनपथ से जंतर मंतर, कनॉट प्लेस से राष्ट्रपिता की समाधि और राष्ट्रपति भवन तक गुहार के बाद अब इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) एक बार फिर सड़क पर उतरेगा। इंडिया गठबंधन सोमवार को वोट चोरी के खिलाफ मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक इस मार्च में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता और सांसद हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सीजेआई से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपने के लिए घटकदलों से संपर्क किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने भी कर दिया CJP के साथ सड़क पर उतरने का ऐलान, CJI से भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.