पटना, फरवरी 10 -- पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने मंगलवार को सूबे के छह सिविल कोर्ट में 43 करोड़ रुपये की लागत से बनी 16 योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। मौके पर न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद भी मौजूद रहे। साथ ही रोहतास के निरीक्षी जज न्यायमूर्ति पार्थ सारथी, भागलपुर के निरीक्षी जज न्यायमूर्ति सुनील दत्त मिश्रा, जमुई के निरीक्षी जज न्यायमूर्ति डॉ. अंशुमान, शेखपुरा के निरीक्षी जज न्यायमूर्ति सौरेन्द्र पांडेय, बांका के निरीक्षी जज न्यायमूर्ति रीतेश कुमार, शिवहर के निरीक्षी जज न्यायमूर्ति अंशुल के अलावा भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्य वास्तुविद अनिल कुमार, विधि सचिव अंजनी कुमार सिंह, विशेष सचिव बैसनो शंकर मेहरोत्रा भी रहे। संबंधित जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीएम और एसपी व...