रुद्रपुर, मई 3 -- रियाजुद्दीन अंसार, नानकमत्ता। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने रविवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। न्यायमूर्ति ने पंजा साहिब की परिक्रमा की। उन्होंने धार्मिक अजायबघर में दर्शन किए। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें गुरुओं के इतिहास की जानकारी दी। न्यायमूर्ति ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह ने उन्हें सिरोंपा और स्मृति चिह्न भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...