मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर। सीतामढ़ी से लौटने के क्रम में सोमवार की शाम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू अपनी धर्मपत्नी के साथ बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि षोडषोपचार विधि से न्यायमूर्ति व उनकी धर्मपत्नी ने पूजा-अर्चना की। न्यायमूर्ति व उनकी धर्मपत्नी को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह सहित अन्य न्यायाधीश व अधिवक्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा की, ई-फाइलिंग व ई-कोर्ट के कार्यों को सराहा यह भी पढ़ें- बंगाली समाज की महिलाओं ने की नील पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.