मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू रविवार को एक आधिकारिक दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सर्किट हाउस पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह, डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने उनका स्वागत किया। पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।इसमें जिले के न्यायालय इन्फ्रास्ट्रक्चर और वादियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। न्यायमूर्ति ने मुजफ्फरपुर में ई-फाइलिंग, ई-कोर्ट और कोर्ट विस्तार को लेकर किए गए प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- आवासीय सुविधा से न्यायाधीशों की कार्यकुशलता में होगी वृद्धि: चीफ जस्टिस उन्होंने ...