मधुबनी, अप्रैल 11 -- राम शरण साह मधुबनी। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू रविवार को मधुबनी ऑफिसर कॉलोनी स्थित नवनिर्मित न्यायाधीश आवास भवन (पीओ क्वार्टर) का उद्घाटन करेंगे। चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया के मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।मुख्य न्यायाधीश के प्रोटोकॉल को देखते हुए सकरी से लेकर मधुबनी शहर तक जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। ऑफिसर कॉलोनी के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों कोर्ट मोड़, थाना मोड़, जलधारी चौक, कोतवाली चौक और राम चौक पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। उद्घाटन के पश्च...