मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
धनबाद, अगस्त 18 -- झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के भेड़ाकांटा और गोपाली चक स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वे यहां चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर और उपस्थित मतदाताओं से सीधी बातचीत की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजरों से कहा कि जो भी योग्य मतदाता आ रहे हैं, उनका उचित सत्यापन कर मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाए। कोई भी सही मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और किसी भी गलत व्यक्ति का नाम शामिल नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विस्थापन की समस्या की भी जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) अरविंद कुमार ओझा, बलियापुर सीओ, दंडाधिकारी नारायण राम, झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.