कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। एसआईआर अभियान के चलते मुख्य निर्वाचन आयुक्त यूपी नवदीप रिणवा 13 मार्च को शहर आ रहे हैं। वह एचबीटीयू के सभागार में जिले के बीएलओ से संवाद करेंगे। फिर उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित करेंगे। वह मीडियाकर्मियों से भी बात करेंगे। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त यूपी हर मंडल में जाकर एसआईआर की स्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं। वह 13 को जिले में आ रहे हैं। इसकी तैयारी की जा रही है। वह बीएलओ के साथ ही मतदाताओं से भी संवाद करेंगे। जनसुनवाई को देख भी सकते हैं। इसलिए हर बीएलओ को तैयार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.