देवघर, जनवरी 5 -- देवीपुर,प्रतिनिधि। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को अपराह्न बेला में एम्स देवघर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एम्स आपातकालीन व ऑर्थो विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन में भर्ती हुए मरीज, लैब व आईपीडी में ऑर्थो विभाग का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही एम्स में मौजूद सुविधाओं का अवलोकन किया। उसके बाद ऑडिटोरियम के सभागार में एम्स के अधिकारियों व डॉक्टरों के साथ बैठक की। इस दौरान मीडिया के समक्ष पूरे झारखंड के सभी भाई बहनों को जोहार करते हुए कहा कि देवघर में इतना बढ़िया ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की संरचना को देखकर और डायरेक्टर, मेडिकल प्रोफेशनल के साथ वार्ता भी की। कहा कि यहां के मेडिकल फेसिलिटी को भी देखा। बहुत ही गर्व की अनुभूति हो रही है। आशा है कि देवघर क...