सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- सीतामढ़ी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पवित्र पुनौरा धाम पहुंचकर मां जानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मां जानकी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी पत्नी अनुराधा कुमारभी उनके साथ उपस्थित रहीं। वहीं बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल भी इस दौरान मौजूद थे। पुनौरा धाम पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने माता सीता के जन्मस्थल के इस पावन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल की महत्ता की जानकारी दी। उन्होंने जानकी नवमी के अवसर पर पुनः सीतामढ़ी आने का वादा किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को विधि पूर्वक पूजन कराया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त वैशाली के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्...