मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया वैशाली के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को वैशाली के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल भी उनके साथ थे। वैशाली पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त वैशाली के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमणमुख्य स्थल का अवलोकन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सबसे पहले बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का अवलोकन किया। इसके बाद राजा विशाल के गढ़ स्थित भग्नावशेष स्थल और सरैया प्रखंड के कोल्हुआ स्थित प्राचीन अशोक स्तंभ परिसर पहुंचे। उन्होंने मुख्य स्तूप, अशोक स्तंभ एवं कुटागारशाला सहित अन्य पुरातात्विक अवशेषों को देखा और इनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.