जौनपुर, अक्टूबर 4 -- जौनपुर, संवाददाता। एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस शनिवार को लाबंद हो गए। जिले के विभिन्न ब्लाकों में विरोध प्रदर्शन किया और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांगविरोध प्रदर्शन हिसं. मड़ियाहूं के अनुसार: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी को सौंपा गया। नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. आरसी पांडेय, विनय तिवारी, राम सिंह बांकुरे, विपिन यादव, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।धरना-प्रदर्शन हिसं. मछलीशहर के अनुसार: वोट चोरी के विरोध मे...