मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पदमुक्त करने को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
सिद्धार्थ, सितम्बर 26 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को बांसी में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभिनय राय के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पदमुक्त करने को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि चुनाव एवं विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। पार्टी ने मुख्य नर्विाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पदमुक्त कर पूरे मामले की उचित जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- सीईसी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं का कहना था कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.