मुख्य निर्वाचन आयुक्त के समर्थन में डीएम को सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- श्रीरामलीला सभा के पदाधिकारियों ने भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त के समर्थन में श्रीरामलीला सभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र संवैधानिक संस्था पर हो रहे राजनीतिक हमलों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर व्यक्तिगत रूप से अनर्गल आरोप लगाने की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लिए जाना जरूरी है। अध्यक्ष नीरज जिंदल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में निर्वाचन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और मतदाता केंद्रित बनाया जा रहा है। संस्था ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे राष्ट्रहित में बताया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से फर्जी व दोहरे वोट खत्म होंगे एक व्यक्ति-एक वोट का सिद्धांत सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.