मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
हरदोई, सितम्बर 27 -- हरदोई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरदोई जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित से वार्ता की। उन्होंने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं तथा 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर पार्टी की ओर से विरोध कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 28 सितंबर को हरदोई में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी ने देशभर की जिला कांग्रेस कमेटियों को जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.