चंदौली, सितम्बर 29 -- चंदौली, संवाददाता । देश में वोट चोरी के खुलासों के संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर विरोध मार्च निकाला। इस दौरान सकलडीहा त्रिमुहानी के पास मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहीं कांग्रेसजन कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया। साथ ही राष्ट्रपित को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। चेताया कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी विपक्षी पार्टियां, लोकतंत्र एवं संविधान को मानने वाले न्याय पसंद लोग सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन को विवश होंगे। यह भी पढ़ें- वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन इस अवसर पर प्रदेश कां...