मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा की उठाई मांग
महोबा, अक्टूबर 6 -- महोबा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा की मांग उठाते हुए इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के सपा कार्यालय से आल्हा चौक तक जुलूस निकाला गया। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग ने जोर पकड़ लिया। सपा कार्यालय से एकत्र होकर इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों ने जुलूस निकाला। हमीरपुर चुंगी, परमानंद तिराहा, बस स्टैंड होते हुए जुलूस आल्हा चौक पहुंचा। जहां पदाधिकारियों ने हुंकार भरी। सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव का कहना है कि लोकतंत्र में जनता का मत और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए। कहा कि चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे है ऐसे में इंडिया गठबंधन चुप नहीं बैठेगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सपा ने पैदल मार्च कर अखिलेश यादव की गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.