नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को याचिका दाखिल कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि उनकी नियुक्तियां मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 के तहत तय प्रक्रिया का उल्लंघन करके की गई थीं। यह भी पढ़ें- 'किस अधिकार से पद पर हैं', CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को SC में चुनौती, पूछे कई सवालनियुक्तियों को दी गई चुनौती सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दाखिल करते हुए याचिकाकर्ता सुरी पायला 14 मार्च, 2024 की उन अधिसूचनाओं को चुनौती दी है, जिनके जरिए ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह सं...