कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शुक्रवार को शहर आ रहे हैं। जिले में आकर चल रहे एसआईआर अभियान की समीक्षा करेंगे। सबसे पहले वह जिले में आकर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। फिर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ रिव्यु करेंगे। बैठक के बाद चल रही सुनवाई के स्थल हडसन मेमोरियल स्कूल और नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज जाकर जनसुनवाई को देखेंगे। वहां से निकलकर वह सीएसजेएमयू सभागार में बीएलओ व सुपरवाइजर से संवाद करेंगे। उत्कृष्ट काम करने वाले 70 बीएलओ व सुपरवाइजर को सम्मानित किया जाएगा। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.