फरीदाबाद, जुलाई 31 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सभी मंडल आयुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं।फरीदाबाद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)6 अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया, हेल्प डेस्क संचालन, राजनीतिक दलों के साथ समन्वय और प्रारूप मतदाता सूची के सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। यह ...