गोरखपुर, जनवरी 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर की उपस्थिति में गुरुवार को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में नवीनीकृत आईसीयू का मुख्य नर्सिंग अधीक्षक मंजू टोप्पो ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद महाप्रबन्धक ने आईसीयू में स्थापित आधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों का निरीक्षण किया तथा मरीजों की सुविधा, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को सजगता के साथ ड्यूटी करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल, चिकित्सा निदेशक एए खान आदि वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...