नई दिल्ली, जनवरी 4 -- हिंदू धर्म में घरों में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने का खास महत्व होता है। मान्यता है कि घर में यदि सही दिशा में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाई जाए, तो घर में सकारात्मकता का प्रवाह होता है। ऐसे में कई लोग अपने घर में पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर भी लगाते हैं। लेकिन कई बार लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि इस तस्वीर को कहां लगाया जाए। कुछ लोग पंचमुखी हनुमान की तस्वीर घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं। चलिए जानते हैं कि यहां तस्वीर लगाना चाहिए या नहीं। पंचमुखी हनुमान जी की अर्थपंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर में 5 मुख होते हैं। इसे पांच दिशाओं की सुरक्षा का प्रतीक होता है। पूर्व दिशा में हनुमान जी का मुख शत्रुनाशक, दक्षिण दिशा भय से रक्षा, पश्चिम दिशा में विष से सुरक्षा, उत्तर दिशा में भूमि और धन लाभ, ऊर्ध्व दिशा में विद्य...