समस्तीपुर, अगस्त 20 -- समस्तीपुर। मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार शशि शालिनी कुजूर ने गुरूवार को समस्तीपुर का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने समस्तीपुर प्रधान डाकघर में ग्रामीण डाकसेवकों से कहा कि अब सिर्फ डाक पहुंचाना ही नहीं, राजस्व बढ़ाना भी होगा लक्ष्य।

विभागीय राजस्व बढ़ाने के लिए नए टार्गेट उन्होंने ग्रामीण डाक सेवकों को राजस्व बढ़ाने के लिए नया टार्गेट दिया तथा इस टार्गेट को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के साथ ही स्पीड पोस्ट पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर नेशनल यूनियन ग्रामीण डाक सेवक संघ, समस्तीपुर के सचिव राकेश कुमार ने पाग, चादर, हरित पौधा एवं बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

डाक सेवाओं का जायजा लेने का भ्रमण स्वागत समारोह के बाद मुख्य डाक महाध्यक्ष ने समस्तीपुर डाक प्रमंडल के पश्चिमी क्षे...