गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मुख्य डाकघर में आने वाले लोगों को अधिक से अधिक डाक विभाग की योजनाओं को लेकर जागरूक किया जाएगा। डाकघर के कर्मचारी लोगों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित सभी अहम जानकारी देंगे। वहीं, पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। डाकघर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि मुख्य प्रधान डाकघर में रोजाना बड़ी संख्या में दूर-दूर से लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। डाक विभाग की कई योजनाओं के बारे में लोगों को सटीक जानकारी नहीं होती है,जिससे वे योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसको देखते हुए डाकघर में विभिन्न योजनाओं में प्रचार प्रसार के लिए तेजी लाया जाएगा। डाकघर के कर्मचारी सभी योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे और इसमें खाता खुलवाने को लेकर जागरूक भी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...