मैनपुरी, मई 4 -- सोमवार की सुबह अचानक आए भीषण आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। भोगांव-मैनपुरी मार्ग पर स्थित विद्युत सब स्टेशन का मुख्य ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के चलते ठप्प हो गया, जिससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इस भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोग बेहाल नजर आए और पेयजल आपूर्ति बाधित होने से पानी के लिए परेशान दिखे। पिछले तीन दिनों से मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रतिदिन हो रही तेज आंधी और बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। सोमवार सुबह आई आंधी ने न केवल फसलों को चौपट किया, बल्कि विद्युत उपखंड कार्यालय परिसर में स्थित भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- आंधी पानी से सप्लाई फेल, शहर से गांव तक ब्लैक आउट बिजली आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.