औरैया, जून 17 -- कुदरकोट क्षेत्र के वैवाह कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगा सार्वजनिक हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कस्बे के प्रमुख चौराहे से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी एवं यात्री गुजरते हैं। सार्वजनिक सुविधा के लिए लगाए गए हैंडपंप के खराब होने से राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। कई बार लोगों को मजबूरी में दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद स्थि...