फरीदाबाद, फरवरी 14 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में शनिवार को शिखा क्रिएशन की ओर से भव्य फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक संगीत की धुनों के बीच आयोजित इस फैशन शो में देश की समृद्ध वस्त्र परंपरा की झलक देखने को मिली। फैशन शो में सिल्क की आकर्षक साड़ियां, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में प्रचलित पारंपरिक साड़ियां मॉडल्स द्वारा रैंप पर प्रस्तुत की गईं। मॉडल्स ने जब इन साड़ियों को पहनकर रैंप वॉक किया तो दर्शकों की तालियों से पूरा पंडाल गूंज उठा। खास बात यह रही कि हर परिधान के साथ उसकी क्षेत्रीय विशेषता और कारीगरी की जानकारी भी दी गई, जिससे दर्शकों को वस्त्रों की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि समझने का अवसर मिला। छत्तीसगढ़ की कोसा सिल्क और मध्यप्रदेश की पारंपरिक हस्तकरघा साड़ियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.