दरभंगा, मई 8 -- विजय राय,बेनीपुर। शहर की साफ-सफाई कार्य की हवा निकल रही है। नगर परिषद क्षेत्र के एक वार्ड में कचरा सफाई के लिए प्रत्येक माह एक लाख बीस हजार रुपए खर्च हो रहे हैं। 29 वार्ड पर तकरीबन 35 लाख रुपये प्रति माह पानी की तरह बहाया जा रहा है। शहर के अति व्यस्त भरत चौक पर कचरे का अंबार है। सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान के अलावा मेडिकल हब भी है। सूत्रों के मुताबिक प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल के मेन गेट के पास नप प्रशासन ने अघोषित कचरा डंप बना दिया है। विद्यालय जाने वाली छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिका एवं राहगीर बदबू से बचने के लिए नाक पर रुमाल डालकर आ जा रहे हैं। प्रदूषित वातावरण से कई छात्राएं बीमार पड़ रहीं हैं।स्थानीय लोगों ने नप प्रशासन से कचरे को शीघ्र हटवाने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाने की गुहार लगायी है। इधर, जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.