भागलपुर, सितम्बर 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कचहरी चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल पार्टी के प्रदेश महासचिव सह भागलपुर जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश रंजन राजू ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनकी गिरफ्तार की मांग की। साथ ही उनके कार्यकाल में लिये गए सभी निर्णयों को तुरंत वापस करने को कहा। प्रदर्शन में मुजफ्फर अहमद, शारीक खान, प्रदीप सिंह, शालिनी मिश्रा, विपिन बिहारी यादव, गिरिधर राय, अनामिका शर्मा, प्रतिमा कुमारी, रजनीश कुमार, प्रशांत बनर्जी, रंजन यादव, मो. निशार, साजिद हुसैन, त्रिलोकी सिंह, मुकेश कुमार समेत अन्य कांग्रेस नेता लोग थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भाकपा माले ने मुख...