मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए एआईएलयू ने सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उन पर महाभियोग लाने की माग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। शनिवार को हाईकोर्ट के गेट नंबर 3 के बाहर पहले एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता सैयद खुर्शीद अनवर, अरविंद कुमार राय और रामकुमार गौतम ने किया। संचालन सचिव आशुतोष कुमार तिवारी ने किया। सैयद खुर्शीद अनवर ने कहा भारतीय लोकतंत्र को दुनिया भर में सम्मान की दृष्टि से इसलिए देखा जाता है कि यहां बिना खून खराबे के शांतिपूर्ण सत्ता परिवर्तन सहर्ष स्वीकार किया जाता है। एक व्यक्ति एक वोट, सार्वभौम वयस्क मताधिकार है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाकर फूंका पुतला सभा को राजीव कुमार, यशवंत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अनुपमा, परमेश्वर चौधरी, दीपक कुमार, सोनू निर्मल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.