भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का आचरण लोकतंत्र की आत्मा पर आघात है। जिसे किसी भी सूरत में जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र या पदच्यूत करने की मांग के लिए जो जनांदोलन का आह्वान किया है। उसको जनता की अदालत तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हर कांग्रेस कार्यकर्ता की बनती है। उन्होंने ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पंचायत से जिलास्तर तक इस आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...