मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजद ने किया पुतला दहन
बोकारो, सितम्बर 27 -- एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं व संविधान विरोधी कार्यों का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी व जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया में नए मतदाताओं से उनके माता-पिता व दादा-दादी के पिछले एसआईआर में नाम होने संबंधी जानकारी मांगी जा रही है, जबकि इसके लिए नियमों में संशोधन नहीं किया गया। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की ओर से दर्ज कराए गए कथित लिखित विरोध का भी उल्लेख किया। वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल व गोवा में मतदाता सूची से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग से पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- मुख्य चुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.