मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मेदिनीनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। जिला कांग्रेस कार्यालय से निकला मार्च समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर नारेबाजी की। मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी ने किया। इसमें पार्टी के नेता, पदाधिकारी, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। समाहरणालय पहुंचने के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पलामू उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में एसआईआर के विरोध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.