गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी संयुक्त रूप से जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालेंगी। कांग्रेस मार्च के समापन पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी, पद से हटाने के साथ उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों एवं मतदाता सूची में हुए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाएगी। सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारी दोपहर 12 बजे पंडित राम राम प्रसाद विस्मिल पार्क में एकत्र होंगे। विरोध मार्च करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक जाएंगे। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च आज विरोध मार्च में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों...