बलरामपुर, सितम्बर 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालय पर 28 सितंबर को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राज बहादुर यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये अभियान राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सीईसी की बर्खास्तगी की मांग, एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन उन्होंने बताया कि ...