देहरादून, सितम्बर 30 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून में बुधवार को विभिन्न वामपंथी दल और सामाजिक संगठनों ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में चुनाव आयोग की संस्थागत स्वायत्तता, निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादाओं को गंभीर क्षति पहुंची है, जिससे लोकतंत्र के इस मजबूत स्तंभ पर जनता का विश्वास कमजोर हुआ है। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त का पद छोड़ना ही जनहित में होगा। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त का मांगा इस्तीफा धरना प्रदर्शन में सीपीएम केंद्रीय समिति सदस्य लेखराज, सीपीआई र...