प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन गुरुवार को मशाल जुलूस निकालेगा। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने बुधवार को चौक स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जुलूस शाम को सिविल लाइंस के धरना स्थल से सुभाष चौराहे तक निकाला जाएगा। इसमें राष्ट्रीय प्रभारी सचिव वरुण चौधरी शामिल होंगे। हाशमी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में ईवीएम, मतदाता सूची और मतगणना के स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी और फरहान अहमद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ज्ञानेश भगाओ-लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाल विरोध जताया यह भी पढ़ें- प्रखंड मुख्यालय ...