प्रयागराज, सितम्बर 26 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) व भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन अफसरों के माध्यम से भेजा। वक्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के अलोकतांत्रिक व यहां तक कि अवैधानिक संचालन की ओर इशारा करती है। स्थिति यह है कि तीन चुनाव आयुक्तों में से दो क्रमश: विवेक जोशी और सुखबीर संधु ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 मौकों पर लिए हुए फैसलों और जारी किये गए आदेशों पर औपचारिक रूप से आपत्ति दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन यह फैसले उनकी जानकारी के बगैर लिय...