मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मुरादाबाद, सितम्बर 26 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर शनिवार को वामदलों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। वामपंथी नेताओं ने कहा कि तीन चुनाव आयुक्तों में से दो ने कम से कम 14 मौकों पर मतदाता पंजीकरण, नाम हटाने और नाम बहाल करने तथा एसआईआर के संचालन से संबंधित फैसलों पर आपत्तियां दर्ज की हैं। उन्होंने अपनी सहमति के बिना लिए जा रहे फैसलों को लेकर भी गंभीर चिंताएं जताई हैं। सीपीआई के कामरेड राम किशोर रस्तोगी, वीना कश्यप, भाकपा माले के कामरेड रोहिताश राजपूत, सीपीआईएम के थान सिंह, चंद्रपाल सिंह आजाद, विक्रम सिंह एडवोकेट्, महिपाल सिंह एडवोकेट, जुल्फीकार सैफी, अब्दुल सलाम, संजीव कुमार रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.