मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी को लेकर एसयूसीआई ने निकाला विरोध मार्च
मुंगेर, सितम्बर 28 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। रविवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर विरोध मार्च निकाला। मार्च संग्रामपुर मोड़ से आरंभ होकर बाजार के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए फिर चौक पर सभा में तब्दील हो गया। जुलूस का नेतृत्व लोकल कमेटी सचिव कमरेड रणजीत राम व उत्तम दास कर रहे थे। जुलूस में कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने, एसआईआर प्रक्रिया पर अविलंब रोक लगाने आदि की मांग कर रहे थे। जिला सचिव कमरेड कृष्णदेव शाह ने कहा कि मौजूदा कानून का उल्लंघन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कथित रूप से सत्ता में बैठी भाजपा के पक्ष में सभी फैसले एकतरफा लिए हैं और विभिन्न राज्यों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.