मुख्य गेट का अर्धनिर्मित प्याऊ बनने लगा परेशानी का सबब
भभुआ, मार्च 28 -- निबंधन कार्यालय मुख्य आवागमन प्रभावित, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी चिंता फिनिशिंग के साथ जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की लोगों ने की है मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय भभुआ के निबंधन कार्यालय के मुख्य द्वार पर नगर परिषद की ओर से बनाया गया प्याऊ इन दिनों लोगों के लिए सुविधा से अधिक परेशानी का कारण बनता दिख रहा है। कार्यालय में आने-जाने वाले कर्मियों, दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं तथा रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को इस अर्धनिर्मित प्याऊ की वजह से असुविधा झेलनी पड़ रही है। प्याऊ ठीक उसी स्थान पर बनाया गया है, जहां से कार्यालय का मुख्य प्रवेश और निकास मार्ग है। ऐसे में दिनभर यहां भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती है और आवाजाही प्रभावित होती है। निबंधन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जमीन-मकान की खरीद-बिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.