कुशीनगर, मई 29 -- कुशीनगर। जिले में जून महीना प्रारंभ होने वाला है, लेकिन सभी नहरों में अभी पानी नहीं पहुंचा है। मुख्य गंडक नहर में दो दिन से पानी आना शुरू हुआ है। विभाग का दावा है कि आगामी एक सप्ताह में जिले के सभी नहरों में पानी पहुंच जायेगा। नहरों में पानी मिलने से खेती किसानी का काम जोर पकड़ लेगा। भीषण गर्मी से सूख रहे गन्ना, मक्का, केला व सब्जी के फसलों को किसान सिंचाई करने से हरियाली लौट आएगी। इसके अलावा धान का बेहन गिराने में जुटे किसानों को आसानी होगी। देश की आजादी के बाद पंचवर्षीय योजनाओं के तहत कुशीनगर में किसानों के फसलों की सिंचाई के लिए नहरों का संजाल बिछाया गया था। नेपाल की तलहटी के वाल्मीकि नगर बैराज से निकलने वाली मुख्य गण्डक नहर का 33 किमी हिस्सा कुशीनगर जिले में पड़ता है। मुख्य गण्डक नहर कुशीनगर की लाइफ लाइन है। इससे खजुर...