एटा, जून 11 -- मुख्य खाद्य निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की मिलने, सोशल मीडिया पर चल रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए छापामार कार्रवाई प्रारंभ की गई है। नगर में चौबेजी हल्दी, मुंशी पन्ना के दाल मसाले के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। छापामार कार्रवाई के चलते बाजार बंद होने से अन्य के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि छापामार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। व्यापारी खाद्य पदार्थ में मिलावट से बचने का कार्य करें। छापामार कार्रवाई की जानकारी मिलते ही व्यापारी नेता विशन वार्ष्णेय, कपिल देव वार्ष्णेय पहुंच गए। छापामार कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के दिनेश भारती, रामवीर सिंह बघेल, पूनम सिंह मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...