बोकारो, मई 28 -- बोकारो/चास प्रतिनिधि । बोकारो जिले में शुक्रवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में पर्व को लेकर रौनक देखने को मिली। उकरीद मोड़, सिवनडीह, धनघरी, चास के मुस्लिम मोहल्ला, न्यु पिंडरगडिया, भर्रा समेत कई क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 7 बजे से 7:30 बजे के बीच ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया। नए कपड़े पहनकर बच्चे और युवा सुबह से ही ईद की खुशियां मनाते नजर आए। कई इलाकों में लोगों ने जरूरतमंदों के बीच म...