मथुरा, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रजभूमि (मथुरा-वृंदावन) के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कान्हा की समूची क्रीड़ा स्थली ब्रज चौरासी कोस में शिव-भक्ति का संगम देखने को मिला, जहां सुबह से ही 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंज रहे थे। जलभिषेक चढ़ाने के लिए सुबह से ही सभी शिव मंदिर व शिवालयों में ब्रजवासियों की भीड़ लगी रही। शाम को मंदिरों में फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शन हुए। रामघाट, राजघाट, सोरों, कछला आदि घाटों से आए शिव भक्त कांवड़ियों ने वृंदावन के प्रमुख गोपेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर और जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे शहर में भक्ति की गूंज सुनाई दी। हर ओर से बोल बम, बम बम भोले के जयकारों की आवाज गूंजती रही। स्थानीय प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए खास इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.