मुख्य कृषि अधिकारी ने लिया संज्ञान, किसान को उपलब्ध कराई खाद
चम्पावत, मई 17 -- सतीश जोशी, चम्पावत। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने किसान की समस्या का त्वरित समाधान कराया। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि समस्या की जानकारी होने के बाद उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त टीम को संबंधित क्षेत्र में भेजा गया। विभागीय कार्मिकों ने किसान भुवन चंद्र भट्ट से उनके निवास पर संपर्क कर खाद की उपलब्धता से जुड़ी समस्या की जानकारी ली तथा मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित किया। विभाग की त्वरित कार्रवाई पर किसान ने संतोष व्यक्त करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी एवं विभागीय टीम का आभार जताया। मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि जनपद में खाद एवं कृषि निवेशों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.