प्रयागराज, जून 30 -- भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर मध्य रेलवे के सूबेदारगंज ट्रेनिंग सेंटर में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) जोतस्ना पांडेय कुसुमाकर ने बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना की। कैंप में बच्चों द्वारा तैयार हस्तशिल्प और कलाकृतियों को देखा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जोतस्ना पांडेय कुसुमाकर ने बच्चों को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) मंजू जोशी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...