आगरा, जून 20 -- नगर निगम में शनिवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर शिव कुमार गौतम ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे नगर निगम मेरठ से रिलीव होकर आगरा पहुंचे हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व बढ़ाने, कर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...