मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने बुधवार को जिले के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का दौरा किया। इस दौरान कुलपति ने परिसर एवं स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया। तत्पश्चात कुलपति ने युवा महोत्सव दिशा के समापन समारोह का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोक कलाओं की प्रस्तुतियों से परिसर को झंकृत कर दिया। भगवान राम के विवाह प्रसंग, बिहू, डांडिया, कीर्तन नृत्य के साथ पूरे पंडाल में लोक संस्कृति के रंग भर गया। पूरा पंडाल में तालियों के गुंज उठा। जो जहां था वहां से उठकर थिरकने लगे। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भावविभोर हूं। साथ ही यह भी कहा कि दक्षिणी परिसर बीएचयू के किसी भी परिसर से कमतर नहीं है। सांस्कृतिक का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.