मुख्य और ग्रामीण मोटर मार्गों पर चलाया सुधारीकरण अभियान
चम्पावत, जून 4 -- सतीश जोशी, चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की टीमें जनपद के मुख्य और ग्रामीण मोटर मार्गों पर युद्धस्तर पर विशेष सुधारीकरण अभियान चला रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य वर्षाकाल के दौरान पर्वतीय रास्तों पर होने वाले जलभराव, भूस्खलन और सड़कों के टूटने के खतरे को रोकना है। पहाड़ी रास्तों पर पानी जमा होने की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभिन्न मार्गों पर नालियों के निर्माण, उनकी सफाई और कैचपिट क्लीयरेंस का काम बेहद तेजी से किया जा रहा है। चम्पावत रिंग मोटर मार्ग पर कच्ची नाली के निर्माण और सफाई के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत से धौन के बीच झाड़ियों के कटान और ड्रेन क्लीनिंग का कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त सिप्टी - आमकड़िया मोटर मार्ग और चमदेवल- निडिल मोटर मार्ग पर अतिरिक्त मलबे को हटाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.